JAC Class 12 Geography Weekly Test Question Paper

JAC Class 12 Geography Weekly Test Question Paper – आज हम लोग इस आर्टिकल में Class 12th Geography Weekly Test का VVI Question को देखने वाले हैं l जिसे आप नीचे आसानी से पढ़ सकते हैं और Exam में तहलका मचा सकते हैं l 

JAC Class 12 Geography Weekly Test Question Paper
JAC Class 12 Geography Weekly Test Question Paper

 

🛑State  Jharkhand
📖Post JAC Class 12 Geography Weekly Test Question Paper
🏠Weekly Test Exam Date 06 July 2024
🏠Weekly Test Syllabus Download Now
🌐Official Website Jharkhabr24

 

Follow Button
👉Follow To Telegram Channel Follow Now
👉Follow To WhatsApp Channel Follow Now

 

JAC Class 12 Geography Weekly Test Question Paper

Sec B (2×2=4) Very Short Answer Question

11. संभववाद क्या है?

उत्तरः प्रकृति के नियम को समझकर, प्रौद्योगिकी का विकास करना तथा प्रकृति को अपने अनुसार ढालना ही संभववाद है।

12. नव- निश्चयवाद के प्रवर्तक कौन है?

उत्तरः ग्रिफिथ टेलर । (अमेरिकन भूगोलवेत्ता)

Sec C (2×3=6) Short Answer Question

13. मानव भूगोल को परिभाषित कीजिए।

उत्तर. अनेक विद्वानों के द्वारा मानव भूगोल को परिभाषित किया है, वास्तव में भौतिक वातावरण तथा मानवीय क्रियाओं के अंतर्संबंधों तथा विभिन्नताओं का अध्ययन करना ही मानव भूगोल है। रेटजेल के अनुसार, “मानव भूगोल मानव समाजों और धरातल के मध्य संबंधों का संश्लेषित अध्ययन है।”

14. नियतिवाद से आपका क्या तात्पर्य है ?

उत्तरः इस विचारधारा के प्रमुख समर्थक रैटजेल, कार्ल रिटर, हंबोल्ट, हंटिंगटन आदि थे। इस विचारधारा के अनुसार मनुष्य के प्रत्येक क्रियाकलाप को पर्यावरण के द्वारा नियंत्रित किया जाता है। इसके अनुसार भौतिक कारक जैसे-जलवायु, उच्चावच, प्राकृतिक वनस्पति, आदि मानव के समस्त क्रियाकलापों और जीवन शैली को नियंत्रित करते हैं। नियतिवाद मानव को एक निष्क्रिय प्राणी समझता है, जो पर्यावरणीय कारकों से प्रभावित है। जैसे:- आदिवासियों की प्रकृति पर निर्भरता। किसानों की जलवायु पर निर्भरता ।

Sec D (2×5=10) Long Question

15.आमूलवादी या रेडिकल विचारधारा क्या है?

उत्तरः आमूलवादी विचारधारा का विकास 1970 के दशक में हुआ। यह विचारधारा मार्क्सवादी सिद्धांतों का उपयोग करते हुए पूरे विश्व में व्याप्त मानवीय समस्याओं जैसे गरीबी, भूखमरी, बीमारियां, जातिभेद, रंगभेद आदि का अध्ययन करती है। इस विचारधारा का मानना है कि पूंजीवाद के विकास के कारण ही इन समस्याओं का जन्म होता है। यह विचारधारा एक ऐसी सामाजिक, आर्थिक व्यवस्था पर बल देती है जिसके अंतर्गत विश्व के समस्त निवासियों का विश्व के संसाधनों पर समान स्वामित्व एवं नियंत्रण हो।

Also Click This

JAC Syllabus 2024-25

16. संभववाद (Possibilism) से आप क्या समझते हैं?

उत्तरः संभववाद की विचारधारा का सर्वप्रथम प्रतिपादन फ्रांसीसी भूगोलवेत्ता विडाल-डी-ला-ब्लाश ने किया था। संभववाद शब्द का प्रयोग लूसियन फेब्रे के द्वारा किया गया। संभववाद के अनुसार मानव अपने पर्यावरण में परिवर्तन करने में सक्षम है तथा वह प्रकृति द्वारा प्रदत संभावनाओं को अपने लाभ के लिए उपयोग कर सकता है। संभववाद विचारधारा के अनुसार मानवीय क्रियाकलापों तथा मानव द्वारा विकसित सांस्कृतिक भू-दृश्य को महत्व प्रदान किया गया है

JAC Class 12 Geography Weekly Test Question Paper

JAC Class 12 Geography Weekly Test Question Paper

Leave a Comment