JAC Class 12 History Weekly Test 2024

JAC Class 12 History Weekly Test 2024 – आज हम लोग इस आर्टिकल में Class 12th History Weekly Test का VVI Question को देखने वाले हैं l जिसे आप नीचे आसानी से पढ़ सकते हैं और Exam में तहलका मचा सकते हैं l 

JAC Class 12 History Weekly Test 2024
JAC Class 12 History Weekly Test 2024

 

🛑State  Jharkhand
📖Post JAC Class 12 History Weekly Test 2024
🏠Weekly Test Exam Date 06 July 2024
🏠Weekly Test Syllabus Download Now
🌐Official Website Jharkhabr24

 

Follow Button
👉Follow To Telegram Channel Follow Now
👉Follow To WhatsApp Channel Follow Now

 

JAC Class 12 History Weekly Test 2024

Sec B (2×2=4) Very Short Question

1. अलबरूनी ने किस पुस्तक की रचना की थी?

उत्तर- अलबरूनी ने किताब उल हिंद नामक पुस्तक की रचना की थी।

2. इब्नबतूता कहां के निवासी थे?

उत्तर- इब्नबतूता मोरक्को के निवासी थे।

Sec C (2×3=6) Short Question

13. इब्नबतूता किसके शासनकाल में भारत आया था?

उत्तर- इब्नबतूता मोहम्मद बिन तुगलक के शासनकाल में भारत आया था।

14. सती प्रथा के कौन-से तत्वों ने बर्नियर का ध्यान अपनी ओर खींचा ?

उत्तर – सती प्रथा के निम्नलिखित तत्वों ने बर्नियर का ध्यान अपनी ओर खींचा-

(1) यह एक क्रूर प्रथा थी जिसमें विधवा को अग्नि की भेंट चढ़ा दिया जाता था।
(2) विधवा अपनी इच्छा से सती नहीं होती थी, बल्कि उन्हें सती होने के लिए विवश किया जाता था।
(3) बाल-विधवाओं के प्रति भी लोगों के मन में सहानुभूति नहीं थी।

Sec D (2×5=10) Long Question

15. अलबरूनी पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखे।

उत्तर- अलबरूनी का पूरा नाम अबु रेहान मुहम्मद इब्न्न अहमद था। उनका जन्म मध्य एशिया स्थित उज्बेकिस्तान के ख्वारिज्म में 973 ई. में हुआ था। वह मूल रूप से ईरानी था और उनके आरंभिक जीवन और कार्यकलापों के विषय में कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। अल-बरुनी के जीवन और कार्यकलापों पर राजनीतिक परिवेश का काफी गहरा प्रभाव पड़ा। संभवतः आरंभ में वह ख्वारिज्म के मैमुनिद वंश के शासको के संरक्षण में रहा l

16. किताब उल हिंद पर एक लेख लिखे ?

उत्तर- “किताब-उल-हिन्द” पुस्तक की रचना अलबरूनी ने सुल्तान महमूद गजनवी के शासकाल की थी। अलबरूनी ने इस पुस्तक की रचना अरबी भाषा में की थी। यह पुस्तक 80 अध्यायो और अनेक उप अध्यायों में विभक्त है। इस पुस्तक से महमूद गजनवी के आक्रमण के समय के भारतीय समाज एवं संस्कृति की महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। अलबरूनी अपनी पुस्तक में भारतीय समाज रहन सहन, खान पान, वेश-भूषा सामाजिक प्रथाओं, त्योहार धर्म, दर्शन कानून, अपराध, दंड, ज्ञान- विज्ञान, खगोलशास्त्र, गणित, चिकित्सा, रसायन दर्शन आदि का वर्णन करते हैं।

JAC Class 12 History Weekly Test 2024

Leave a Comment