JAC Class 12th History Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th History Model Paper 2024 Full Solution – दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम लोग JAC Class 12th History का मॉडल पेपर को सॉल्व करने वाले हैं I

JAC Class 12th History Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th History Model Paper 2024 Full Solution

अति लघु उत्तरीय प्रश्न किन्ही छः प्रश्नों के उत्तर दें।

31. सिंधु घाटी की सभ्यता को हड़प्पा की सभ्यता भी क्यों कहा जाता हैं?

Ans. सिंधु घाटी सभ्यता की खुदाई सबसे पहले वर्तमान पाकिस्तान में स्थित ‘हड़प्पा’ नामक स्थल पर हुई थी। अतः इसे ‘हड़प्पा सभ्यता’ भी कहा गया।

32. भारतीय पुरातत्व का जनक किन्हे कहा गया हैं?

Ans. सर अलेक्ज़ेंडर कनिंघम

33. अशोक के अभिलेखों को सर्वप्रथम किसने पढ़ा?

Ans. सर्वप्रथम जेम्स प्रिंसेप नामक विद्वान ने अशोक के अभिलेख को पढ़ने में सफलता हासिल की थी।

34. सांची का स्तूप कहां स्थित हैं?

Ans. सांची स्तूप रायसेन जिले की एक नगर पंचायत में स्थित है।

35. इब्नबतूता कहां से आया था?

Ans. इब्नबतूता मोरक्को से आया था ।

36. संथाल विद्रोह के प्रमुख नायक कौन थे?

Ans. संथाल विद्रोह के प्रमुख नायक सिद्ध मुर्मू और कान्हू मुर्मू थे।

37. असहयोग आंदोलन का प्रारंभ किसने और कब किया?

Ans. इस आंदोलन को 1 अगस्त 1920 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में शुरू किया गया था।

38.. नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना किसने किया?

Ans. कुमारगुप्त ने 5वीं शताब्दी ईस्वी में नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना की।

लघु उत्तरीय प्रश्न किन्ही छः प्रश्नों के उत्तर दें।

39. हड़प्पा सभ्यता के धार्मिक जीवन का वर्णन करें?

Ans. सिंधु घाटी सभ्यता के लोग धार्मिक तथा अर्थ उनकी धार्मिक मान्यताएं थी. सिंधु वासी लिंग एवं योनि के प्रतीकों की पूजा करते थे. इसके अलावा वह वृक्ष पूजा, पशु पूजा, अग्नि कृत्य, स्नान ध्यान और जल देवता की पूजा करते थे. वहां के लोग पवित्र स्नान और जल पूजा का धार्मिक महत्व समझते थे.

40. अभिलेख से आप क्या समझते हैं? इनका क्या महत्व हैं?Ans. अभिलेख से तात्पर्य पत्थर पर उत्कीर्ण किए गए उन शिलालेखों को कहा जाता है, जो प्राचीन काल में शासक / राजा आदि अपने आदेशों तथा अपने घोषणाओं अथवा संदेशों आदि को पत्थर पर उत्कीर्ण करवा कर उन्हें जगह-जगह पर लगवा देते थे, ताकि उनकी प्रजा उन शिलालेखों को जब चाहे पढ़ सके।

41. त्रिपिटक से आप क्या समझते हैं?

Ans. त्रिपिटक बौद्ध धर्म का प्रमुख ग्रंथ है जिसे सभी बौद्ध सम्प्रदाय (महायान, थेरवाद, वज्रयान, मूलसर्वास्तिवाद आदि) मानते हैं।

42. अलबरूनी पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।

Ans. अल-बरूनी गजनी के सुल्तान मुहम्मद के काल में भारत आया था। वह एक स्वतंत्र विद्वान थे जिन्हें ग़ज़नवी साम्राज्य के शासक महमूद ग़ज़नी ने भारत में आमंत्रित किया था। अलबरूनी ने 1017 से 1027 तक भारत में 10 साल बिताए, इस दौरान उन्होंने भारतीय संस्कृति, धर्म और विज्ञान के बारे में बड़े पैमाने पर अध्ययन और लेखन किया।

43. सगुण भक्ति और निर्गुण भक्ति परंपरा क्या है? बताएं।

Ans. सगुण भक्ति से अर्थ हैः प्रभु के अवतारों को मानना। जैसे की राजा दशरथ के पुत्र राम की भक्ति करना। निर्गुण भक्ति से अर्थ हैः कण-कण में व्याप्त प्रभु को मानना।

44. गोपुरम से आप क्या समझते हैं?

Ans. गोपुरम एक बड़ा पिरामिडनुमा टॉवर है जो मंदिर परिसर के प्रवेश द्वार के ऊपर बनाया गया है।

45. 1857 की क्रांति के तात्कालिक कारण को बताएं।

Ans. 1857 के विद्रोह के तात्कालिक कारण सैनिक थे। एक अफवाह यह फैल गई कि नई ‘एनफिल्ड’ राइफलों के कारतूसों में गाय और सूअर की चर्बी का प्रयोग किया जाता है। सिपाहियों को इन राइफलों को लोड करने से पहले कारतूस को मुँह से खोलना पड़ता था। हिंदू और मुस्लिम दोनों सिपाहियों ने उनका इस्तेमाल करने से इनकार कर दिया।

46. बा – शरा और बे- शरा से आप क्या समझते हैं?

Ans. बाशरा के अन्तर्गत वे सिलसिले थे जो शरा (इस्लामी कानून) को मानते थे और नमाज, रोजा आदि नियमों का पालन करते थे। इनमें प्रमुख थे चिश्ती, सुहरावर्दी, फिरदौसी, कादिरी व नख्शबंदी सिलसिले थे। बे- शरा सिलसिलों में शरीयत के नियमों को नहीं मानते थे । कलन्दर, फिरदौसी, सिलसिल इसी समूह से संबंधि त थे।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न किन्ही चार प्रश्नों के उत्तर दें।

47. मोहनजोदड़ो की विशेषताओं का वर्णन करें।

Ans. मोहनजोदड़ो पाकिस्तान के सिंध प्रांत के सक्खर जिले में स्थित एक पुरातात्विक स्थल है. यह सिंधु घाटी सभ्यता का एक प्रमुख स्थल है, जो 2600 ईसा पूर्व से 1900 ईसा पूर्व के बीच फला-फूला. मोहनजोदड़ो एक विशाल शहर था, जिसमें लगभग 40,000 लोग रहते थे. यह शहर सड़कों, नालियों और स्नानागारों से सुसज्जित था.

48. मगध साम्राज्य के शक्तिशाली होने के कारणों की चर्चा करें।

Ans. मगध के सबसे शक्तिशाली महाजनपद होने के निम्नलिखित कारण थे-

1. मगध तीनों ओर से सुरक्षित पहाड़ियों से घिरा हुआ था।

2. मगध के मध्य में जीवनदायिनी गंगा तथा सोन नदी बहती थी।

3. मगध की सीमाओं में प्रचुर मात्रा में खनिज सम्पदा उपलब्ध थी विशेष रूप से लोहे की खानें थीं।

4. मगध महाजनपद को शक्तिशाली तथा महत्वाकांक्षी राजाओं की प्राप्ति हुई।

49. वर्ण व्यवस्था और जाति व्यवस्था पर अलबरूनी के विवरण का परीक्षण कीजिए।

Ans. जाति व्यवस्था का वर्णन करते हुए अल-बिरूनी ने लिखा है, “सबसे ऊँची जाति ब्राह्मणों की है, जिनके विषय में हिन्दुओं के ग्रंथ हमें बताते हैं कि वे ब्रह्मा के सिर से उत्पन्न हुए थे और क्योंकि ब्रह्मा प्रकृति नामक शक्ति का ही दूसरा नाम है और सिर… शरीर का सबसे ऊपरी भाग है, इसलिए ब्राह्मण पूरी प्रजाति के सबसे चुनिंदा भाग हैं।

50. 1857 के विद्रोह के प्रमुख कारणों की विवेचना करें।

Ans. 1857 का विद्रोह मुख्यतः उत्तरी और मध्य भारत तक ही सीमित था। वर्षों से भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की विस्तारवादी नीतियों, प्रशासनिक नवाचारों और आर्थिक शोषण के परिणामस्वरूप भारत के लोगों में असंतोष पैदा हुआ। यही असंतोष 1857 के विद्रोह के कारण के तौर पर माना जाता है।

51. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में गांधी जी की भूमिका का वर्णन करें।

Ans. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में महात्मा गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जनवरी 1915 ई० मे दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद अहमदाबाद में साबरमती आश्रम की स्थापना की। 1919 इ० से 1947 ई० तक राष्ट्रीय आंदोलन में गांधी जी की अग्रणी भूमिका रही। गांधीजी के द्वारा बिहार के चंपारण में सत्याग्रह का प्रथम प्रयोग किया गया।

52. कृष्ण देव राय विजयनगर के महानतम शासक थे कैसे?

Ans. कृष्णदेवराय (1471-1529 ई. ; राज्यकाल 1509-1529 ई) विजयनगर के सर्वाधिक कीर्तिवान सम्राट थे। वे स्वयं कवि और कवियों के संरक्षक थे। तेलुगु भाषा में उनका काव्य अमुक्तमाल्यद साहित्य का एक रत्न है। इनकी भारत के प्राचीन इतिहास पर आधारित पुस्तक वंशचरितावली तेलुगू के साथ-साथ संस्कृत में भी मिलती है।

Objective Answer key

Also Check
Class 10th & 12th Important Video

Class 12th Download Model Paper 2024

Checklist

Jharkhabar24

Telegram

Conclusion

दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम लोग झारखंड एकेडमिक काउंसिल के द्वारा जारी किया गया मॉडल प्रश्न पत्र को बहुत ही अच्छे ढंग से सॉल्व किए हैं I अगर आज का पोस्ट अच्छा लगा तो अपने दोस्तों को साथ इस पोस्ट को जरुर शेयर करें और नीचे कमेंट करके बताएं कि और आपको क्या चाहिए I

FAQs

1. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में गांधी जी की भूमिका का वर्णन करें।

Ans. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में महात्मा गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जनवरी 1915 ई० मे दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद अहमदाबाद में साबरमती आश्रम की स्थापना की। 1919 इ० से 1947 ई० तक राष्ट्रीय आंदोलन में गांधी जी की अग्रणी भूमिका रही। गांधीजी के द्वारा बिहार के चंपारण में सत्याग्रह का प्रथम प्रयोग किया गया।

2. मोहनजोदड़ो की विशेषताओं का वर्णन करें।

Ans. मोहनजोदड़ो पाकिस्तान के सिंध प्रांत के सक्खर जिले में स्थित एक पुरातात्विक स्थल है. यह सिंधु घाटी सभ्यता का एक प्रमुख स्थल है, जो 2600 ईसा पूर्व से 1900 ईसा पूर्व के बीच फला-फूला. मोहनजोदड़ो एक विशाल शहर था, जिसमें लगभग 40,000 लोग रहते थे. यह शहर सड़कों, नालियों और स्नानागारों से सुसज्जित था.

JAC Class 12th History Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th History Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th History Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th History Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th History Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th History Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th History Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th History Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th History Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th History Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th History Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th History Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th History Model Paper 2024 Full Solution

Leave a Comment