JAC Class 12th Political Science Subjective Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th Political Science Subjective Model Paper 2024 Full Solution – दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम लोग JAC Class 12th Political Science का मॉडल पेपर को सॉल्व करने वाले हैं I

JAC Class 12th Political Science Subjective Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th Political Science Subjective Model Paper 2024 Full Solution

अति लघु उत्तरीय प्रश्न किन्ही छः प्रश्नों के उत्तर दें।

31. शीतयुद्ध से आप क्या समझते हैं ?

An. संयुक्त राज्य अमेरिका तथा सोवियत संघ के बीच वह तनावपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय राजनीतिक स्थिति जो द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद 1945 ई. से 1990 ई. तक जारी रही, शीत युद्ध कहा जाता है।

32. भारत के प्रथम मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थे?

Ans. सुकुमार सेन भारत के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त थे, जो 21 मार्च 1950 से लेकर 19 दिसम्बर 1958 तक इस पद पर रहे।

33. UNO की सुरक्षा परिषद में कितने स्थायी और कितने गैर-स्थायी सदस्य होते हैं।

Ans. UNO (संयुक्त राष्ट्र संघ) की सुरक्षा परिषद में 5 स्थायी और 10 गैर-स्थायी सदस्य होते हैं।

34. UNO का मुख्य उद्देश्य क्या है?

Ans. UNO (संयुक्त राष्ट्र संघ) के निम्नलिखित मुख्य उद्देश्य हैं :-

1. विश्व में शांति की स्थापना करना।

2. मानव अधिकारों की रक्षा करना।

35. सोवियत संघ की राजनीतिक व्यवस्था किसके विचार पर आधारित है?

Ans. सोवियत संघ की राजनीतिक प्रणाली समाजवाद तथा साम्यवाद पर आधारित थी।

36. तिब्बत के कौन पारंपरिक नेता ने 1959 में भारत में शरण ली ?

Ans. दलाई लामा ने 1959 में भारत में शरण ली।

37. “आसियान” में कितने सदस्य देश है I

Ans. “आसियान” में कितने 10 सदस्य देश हैं- ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम का एक संगठन है।

38. कांग्रेस पार्टी के संदर्भ में “सिंडिकेट” शब्द से आप क्या समझते हैं ?

Ans. काँग्रेस सिंडीकेट से आशय काँग्रेस के पुराने एवं वरिष्ठ नेताओं के गुट से था। जिसने इन्दिरा गाँधी को सत्ता से वंचित करने हेतु उन्हें दल की प्राथमिक सदस्यता से हटा दिया ।

लघु उत्तरीय प्रश्न. किन्ही छः प्रश्नों के उत्तर दें।

39. संयुक्त राष्ट्र संघ में “वीटो” का क्या महत्व है?

Ans. वीटो संयुक्त राष्ट्र परिषद में 5 स्थायी सदस्यों अमेरिका, ब्रिटेन, फ्राँस, रूस और चीन द्वारा किसी भी ठोस प्रस्ताव के खिलाफ नकारात्मक वोट देने की शक्ति है। इसके द्वारा किसी भी प्रस्ताव को रोका जा सकता है।

40. 1962 के भारत-चीन युद्ध के परिणाम की संक्षेप में चर्चा करें।

Ans. 1962 के भारत-चीन युद्ध के निम्नलिखित परिणाम हुए-

(1) भारत – चीन संबंध तनावपूर्ण हो गये।

(2) भारत के भू-भाग का एक बड़ा भाग चीन के कब्जे में चला गया।

(3) भारत की अन्तर्राष्ट्रीय छवि एवं गुटनिरपेक्ष नीति आहत हुई।

4) भारत अमेरिका के संबंधों में सुधार हुआ।

41. मंडल आयोग पर एक संक्षिप्म टिप्पणी लिखें।

Ans. मंडल आयोग सन् 1979 में तत्कालीन जनता पार्टी की सरकार द्वारा स्थापित किया गया था। इस आयोग का कार्य क्षेत्र सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़ों की पहचान कराना था। श्री बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल इसके अध्यक्ष थे। मंडल आयोग के द्वारा जातिगत भेदभाव को दूर करने के लिये आरक्षण एवं कोटा निर्धारण की व्यवस्था की गई।

42. राज्यों के भाषायी पुनर्गठन से क्या लाभ हुए ?

Ans. भाषायी राज्यों का गठन यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया कि एक भाषा बोलने वाले लोग एक राज्य में आ जाएँ।

(i) इससे देश ज्यादा एकीकृत और मजबूत हुआ।

(ii) इससे प्रशासन भी पहले की अपेक्षा कहीं अधिक सुविधाजनक हो गया।

48. “ऑपरेशन इनफिनिट रिच’ क्या था?

Ans. ऑपरेशन इनफिनिट रीच अफगानिस्तान में अल-कायदा के ठिकानों पर क्रूज मिसाइल हमलों का संकेतक नाम था। इसने सूडान में अल-शिफा दवा कारखाने पर भी हमला किया। यह मिसाइल हमला 20 अगस्त 1998 को हुआ था। इसे अमेरिकी नौसेना द्वारा राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के आदेश पर प्रक्षेपण किया गया था।

44. भारत में गठबंधन राजनीति का युग कब से प्रारम्भ हुआ?

Ans. आपातकाल के बाद कांग्रेस का पतन शुरू हो गया। 1977 में भारत में गठबंधन सरकार के गठन ने गठबंधन राजनीति के युग की नींव रखी।

45. कौन से देश दक्षेश के सदस्य हैं?

Ans. दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) दक्षिण एशिया में राज्यों का क्षेत्रीय अंतर सरकारी संगठन और भूराजनीतिक संघ है। इसके सदस्य देश अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका हैं।

46. सोबियत संघ के विघटन के किसी एक कारण की चर्चा करें ?

Ans. सोबियत नेता मिखाइल गोर्बाच्योव की तथाकथित जनतांत्रिक नीतियों ने गणराज्यों के सोवियत संघ से अलग होने को मान्यता दे दी। फलस्वरूप देखते ही देखते एक के बाद एक करके सोवियत संघ के गणराज्य स्वतंत्र हो गए और सोवियत संघ का विघटन हो गया। यह गोर्बाच्योव की नीतियों का ही परिणाम था कि सोवियत साम्यवादी दल की शक्ति में निरंतर ह्रास होता गया।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न किन्ही चार प्रश्नों के उत्तर दें।

47. भारत की गुट निरपेक्ष नीति की विस्तृत चर्चा करें?

Ans. गुटनिरपेक्ष आंदोलन में भारत की भूमिका- किसी भी महाशक्ति के नियंत्रण या प्रभाव में न रहकर, अंतर्राष्ट्रीय प्रश्नों का निर्णय गुण-दोषों के आधार पर करना गुट निरपेक्षता है। गुट निरपेक्ष रहते हुए भारत ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर सक्रिय भूमिका निभायी है। गुट निरपेक्ष देशों का प्रथम शिखर सम्मेलन 1961 में बेलग्रेड में हुआ जिसमें 25 देश शामिल हुए थे। अब तक इसमें 116 देश शामिल हो चुके हैं।

48. सोवियत संघ के विघटन का भारत जैसे देशों पर क्या प्रभाव पड़ा?

Ans. सोवियत संघ के विघटन से पूर्व भारत और सोवियत संघ के बीच काफी अच्छे सम्बन्ध थे। इसके बाद भारत के रूस के साथ भी गहरे सम्बन्ध बने। रूस और भारत दोनों का सपना बहुध्रुवीय विश्व का था। भारत जैसे देशों के लिए सोवियत संघ के विघटन के परिणाम भारत हेतु सोवियत संघ के विघटन के अग्रलिखित परिणाम हुए-

1 सोवियत संघ के विघटन के बाद भारत को यह आशा होने लगी कि अन्तर्राष्ट्रीय तनाव एवं संघर्ष की समाप्ति हो जाएगी और हथियारों की दौड़ पर अंकुश लगेगा।

2 भारत जैसे देशों में लोग पूँजीवादी अर्थव्यवस्था को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर शक्तिशाली एवं महत्त्वपूर्ण अर्थव्यवस्था मानने लगे। उदारीकरण एवं वैश्वीकरण नीतियाँ अपनायी जाने लगीं।

49. भारत श्रीलंका संबंध पर एक नोट लिखे।

Ans. भारत ऐतिहासिक रूप से श्रीलंका के सबसे बड़े व्यापारिक भागीदारों में से एक रहा है, और सार्क में, श्रीलंका भारत के प्रमुख व्यापारिक भागीदारों में एक बना हुआ है। 2020 में, भारत लगभग 3.6 बिलियन डॉलर के द्विपक्षीय माल व्यापार के साथ श्रीलंका का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार था।

50. भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में कांग्रेस के वर्चस्व के युग की चर्चा करें।

Ans. 1947 में भारतीय स्वतंत्रता के बाद, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश में प्रमुख राजनीतिक दल बन गई। 1952 में, आज़ादी के बाद हुए पहले आम चुनाव में, पार्टी राष्ट्रीय संसद और अधिकांश राज्य विधानसभाओं में सत्ता में आई।

51. स्वतंत्रता के बाद भारत के समक्ष उत्पन्न हुवे चुनौतियों पर चर्चा करें।

Ans. भारत में आजादी और बंटवारे के बाद सबसे बड़ी और सबसे पहली चुनौती एकता और अखंडता की चुनौती थी । क्योंकि भारत में बहुत सारे धर्म, जाति, भाषा और क्षेत्र के लोग रहते हैं। इनके बीच एकता और अखंडता बनाना किसी चुनौती से कम नहीं था । धर्म, जाति, भाषा और क्षेत्र के आधार पर देश के बंटवारे की मांग पैदा होने लगी ।

52. भारत ने किस वर्ष “क्योटो प्रोटोकाल” पर हस्ताक्षर किये? भारत तथा कई अन्य विकासशील देशों को “क्योटो प्रोटोकाल” की बाध्यताओं से क्यों छूट दी गई हैं?

Ans. स्वच्छ विकास तंत्र (सीडीएम) के तहत, विकसित देश विकासशील देशों में ग्रीन हाउस गैस कटौती गतिविधियाँ शुरू करेंगे। क्योटो प्रोटोकॉल को मंजूरी देने का भारत का निर्णय वैश्विक पर्यावरणीय समस्याओं के समाधान के लिए बहुपक्षीय प्रक्रिया में देश के विश्वास की पुष्टि है।

JAC Class 12th Political Science Subjective Model Paper 2024 Full Solution

Political Science Objective Question Download Now

Also Check
Class 10th & 12th Important Video

Class 12th Download Model Paper 2024

Checklist

Jharkhabar24

Telegram

Conclusion

दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम लोग झारखंड एकेडमिक काउंसिल के द्वारा जारी किया गया मॉडल प्रश्न पत्र को बहुत ही अच्छे ढंग से सॉल्व किए हैं I अगर आज का पोस्ट अच्छा लगा तो अपने दोस्तों को साथ इस पोस्ट को जरुर शेयर करें और नीचे कमेंट करके बताएं कि और आपको क्या चाहिए I

JAC Class 12th Political Science Subjective Model Paper 2024 Full Solution

FAQs 

49. भारत श्रीलंका संबंध पर एक नोट लिखे।

Ans. भारत ऐतिहासिक रूप से श्रीलंका के सबसे बड़े व्यापारिक भागीदारों में से एक रहा है, और सार्क में, श्रीलंका भारत के प्रमुख व्यापारिक भागीदारों में एक बना हुआ है। 2020 में, भारत लगभग 3.6 बिलियन डॉलर के द्विपक्षीय माल व्यापार के साथ श्रीलंका का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार था।

48. “ऑपरेशन इनफिनिट रिच’ क्या था?

Ans. ऑपरेशन इनफिनिट रीच अफगानिस्तान में अल-कायदा के ठिकानों पर क्रूज मिसाइल हमलों का संकेतक नाम था। इसने सूडान में अल-शिफा दवा कारखाने पर भी हमला किया। यह मिसाइल हमला 20 अगस्त 1998 को हुआ था। इसे अमेरिकी नौसेना द्वारा राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के आदेश पर प्रक्षेपण किया गया था।

JAC Class 12th Political Science Subjective Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th Political Science Subjective Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th Political Science Subjective Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th Political Science Subjective Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th Political Science Subjective Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th Political Science Subjective Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th Political Science Subjective Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th Political Science Subjective Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th Political Science Subjective Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th Political Science Subjective Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th Political Science Subjective Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th Political Science Subjective Model Paper 2024 Full Solution

Leave a Comment