JAC Class 12th Hindi Elective Subjective Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th Hindi Elective Subjective Model Paper 2024 Full Solution –  दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम लोग JAC Class 12th Hindi Elective का मॉडल पेपर को सॉल्व करने वाले हैं l

JAC Class 12th Hindi Elective Subjective Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th Hindi Elective Subjective Model Paper 2024 Full Solution

निम्नलिखित में से किन्ही छह प्रश्नों के उत्तर दें- 2×6=12

(31) वसंत आगमन की सूचना कवि को कैसे मिली?

उत्तर. कवि फुटपाथ पर चलते हुए प्रकृति में आए परिवर्तनों को देखता है, तब उसे ज्ञात होता है कि वसंत आ गया है। उसे चिड़िया के कूक, पेड़ों से गिरे पीले पत्ते तथा गुनगुनी ताज़ा हवा वसंत के आगमन की सूचना देते हैं।

(32) कवि जायसी ने बारहमासा में किस विषय की अभिव्यक्ति की है?

उत्तर. बारहमासा मूलतः एक विरहप्रधान लोक संगीत है। वर्ष भर के बारहमास में नायक – नायिका की श्रृंगारिक विरह और मिलन की क्रियाओं के चित्रण को बारहमासा कहते हैं।

(33) रामचन्द्र शुक्ल अथवा तुलसीदास की किन्हीं दो रचनाओं के नाम लिखें।

उत्तर. रामचंद्र शुक्ल – सूरदास, त्रिवेणी

तुलसीदास – रामचरितमानस गीतावली

(34) लेखक ने धर्म का रहस्य जानने के लिए घड़ी के पुर्जे का दृष्टांत क्यों दिया है?

उत्तर. लेखक ने धर्म का रहस्य जानने के लिए घड़ी के पुर्जे का दृष्टांत दिया है क्योंकि जिस तरह घड़ी की संरचना जटिल होती है, उसी प्रकार धर्म की सरंचना समझना भी जटिल है। हर मनुष्य घड़ी को खोल तो सकता है परन्तु उसे दोबारा जोड़ना उसके लिए संभव नहीं होता है।

(35) लेखक के अनुसार कुटज के जीवन से हमें क्या सीख मिलती है?

उत्तर. कुटज से हमें यह उपदेश मिलता है कि जीवन में हर कठिन परिस्थितियों का सामना धैर्य और साहस से करना चाहिए। हमें कठिन परिस्थितियों को देखकर घबराना नहीं चाहिए।

(36) ‘दूसरा देवदास’ कहानी के शीर्षक की सार्थकता स्पष्ट कीजिए।

उत्तर. इस कहानी के पात्र संभव अपने प्रेमिका पारो से मिलने के लिए बहुत व्याकुल रहता हैं जिस तरह शरतचन्द्र के नाटक में ‘देवदास’ में अपनी पारो से मिलने कि लिए व्याकुल रहता है। अतः इस कहानी को शीर्षक ‘ दूसरा देवदास ‘ सार्थक है।

(37) प्रभाष जोशी ने अपना पाठ ‘अपना मालवा खाऊ उजाडू सभ्यता में’ के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति सचेत किया है, कैसे?

उत्तर. अमेरिका की खाऊ-उजाडू जीवन पद्धति, संस्कृति, सभ्यता तथा अपनी

धरती को उजाड़ने में लगे हुए हैं। इस बहाने लेखक ने खाऊ-उजाडू जीवन

पद्धति के द्वारा पर्यावरण विनाश की पूरी तस्वीर खीची है जिससे मालवा भी नहीं बच सका है। आधुनिक औद्योगिक विकास ने हमें अपनी जड़-जमीन से

अलग कर दिया है सही मायनों में हम उजड़ रहे हैं।

(38) मालवा में अब पहले जैसी बरसात के न होने के क्या कारण हैं?

उत्तर. मालवा में अब पहले जैसी बारिश नहीं होती, लेखक ने ऐसा इसलिए कहा क्यूंकि मनुष्य ने प्रकृति में बहुत से बदलाव किये हैं जिसका सारा प्रभाव मौसम चक्र पर पड़ा है। उद्योगों की हानिकारक गैसों का वायुमंडल में मिलने के कारण भी मौसम प्रभावित होता है

निम्नलिखित में से किन्ही छह प्रश्नों के उत्तर दें-3X6=18

(39) कार्नेलिया के गीत में भारत की किन विशेषताओं का वर्णन किया गया है?

उत्तर. काव्य-सौन्दर्य : इस गीत में सेल्यूकस की पुत्री कार्नेलिया भारतीय संस्कृति में अपनी आस्था प्रकट करते हुए यहाँ के अद्वितीय प्राकृतिक सौंदर्य का गुणगान करती है।

(40) वसंत आगमन की सूचना कवि को कैसे मिली?

उत्तर. कवि फुटपाथ पर चलते हुए प्रकृति में आए परिवर्तनों को देखता है, तब उसे ज्ञात होता है कि वसंत आ गया है। उसे चिड़िया के कूक, पेड़ों से गिरे पीले पत्ते तथा गुनगुनी ताज़ा हवा वसंत के आगमन की सूचना देते हैं।
(41). कोयल और भौंरों के कलरव का नायिका पर क्या प्रभाव पड़ता है?

उत्तर. कोयल और भौरों के कलरव का नायिका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कोयल का मधूर स्वर और भौरों का गुंजन नायिका को अपने प्रेमी की याद दिला देती है। वह अपने कानों को बंद कर इनके कलरव सुनने से बचना चाहती है परन्तु ये आवाज़ें उसे फिर भी सता रही हैं। परदेश गए प्रियतम की याद उसे सताने लगती है।

(42). बड़ी बहुरिया का संवाद हरगोविन क्यों नहीं सुना सका?

उत्तर. उसे यह सोचकर बहुत शर्म आई की उसके गाँव की लक्ष्मी इतने कष्ट झेल रही है और गाँव अब तक कुछ नहीं कर पाया। उनके रहते हुए उनके गाँव की लक्ष्मी किसी और गाँव से सहायता माँगे, यह तो गाँववालों के लिए डूब मरने वाली बात है। अतः वह बड़ी बहुरिया का संवाद सुना नहीं सका।

(43) रोगी बालक के प्रति गांधी जी का व्यवहार किस प्रकार का था?

उत्तर. गाँधी जी ने जब रोगी बालक को देखा तो उन्होंने उसके पेट पर हाथ फेरा और उसको उल्टी करने को कहा। जब वह उल्टी कर रहा था तो गाँधी जी उसके पीठ को हाथ फेर कर सहला रहे थे।

(44). औद्योगीकरण ने पर्यावरण का संकट पैदा कर दिया है, क्यों और कैसे?

उत्तर. औद्योगीकरण के लिए उद्योगपतियों एवं सरकार ने उपजाऊ भूमि तथा

वहाँ के परिवेश को नष्ट कर डाला। इसका प्रभाव यह पड़ा कि प्राकृतिक असंतुलन बढ़ गया। औद्योगीकरण ने विकास तो दिया लेकिन प्रदूषण का उपहार भी हमें दे दिया।

(45) सूरदास के प्रति जगधर के मन में ईर्ष्या-भाव किस तरह और क्यों जागा?

उत्तर. जगधर के मन में का ईर्ष्या – भाव जगा वह इसलिए क्योंकि उसे पता लगा कि भैरों ने ही सूरदास के घर आग लगवाई थी।

(46) फूल केवल गंध ही नहीं देते, दवा भी करते हैं, कैसे?

उत्तर. वह गंध की महत्व को स्वीकार करता है लेकिन वह यह भी कहता है कि फूल केवल गंध नहीं देते, वह दवा भी करते हैं। वह भरभंडा नामक फूल का वर्णन करता है। इस फूल से निकलने वाला दूध आँखे आने पर दवा का काम करता है। इसे आँख में निचोड़ देने से आँख की बीमारी सही हो जाती है।

निम्नलिखित में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए 5X3=15

(47) ‘झारखंड की संस्कृति’ अथवा ‘जीवन में खेलों का महत्व’ पर एक निबंध लिखिए।

उत्तर. झारखंड की सांस्कृतिक छवि समृद्ध और विविध है, जिसे मुख्य रूप से संथाल, मुंडा और ओरांव जैसे कई आदिवासी समुदायों द्वारा आकार दिया गया है। प्रत्येक समुदाय विशिष्ट परंपराओं के साथ राज्य के सांस्कृतिक महत्व में योगदान देता है। सरहुल, करम और सोहराई जैसे आदिवासी त्योहार झारखंड के सांस्कृतिक परिदृश्य में जीवंतता जोड़ते हैं।

(48) एक अच्छे संपादक की विशेषताओं का उल्लेख करें।

उत्तर. 1. संपादक की लेखन की भाषा सरल तथा सुबोध होनी चाहिए।

2. संपादक पूर्णतः विश्वसनीय व ईमानदार हो। …

3. संपादक से हमेशा अपेक्षा की जाती है कि वह निष्पक्ष हो, किसी एक पक्ष की ओर न झुका हो।

4. संपादक के लेख में में साहित्यिक पुट भी होना चाहिए।

5. संपादक का लेख बहुत लंबा अथवा बहुत ही छोटा नहीं होना चाहिए।

(49) दैनिक समाचार पत्र के संपादक को बढ़ते प्रदूषण एवं अनियंत्रित पेड़-पौधों की कटाई के बारे में पत्र लिखते हुए समाधान का अनुरोध करें।

उत्तर. सेवा में,

श्रीमान संपादक महोदय,

दैनिक जागरण शिमला,

विषयः पर्यावरण की बिगड़ती स्थिति के सम्बन्ध में दैनिक जागरण के संपादक को पत्र

महोदय,

मैं अपने लोकप्रिय समाचार पत्र के माध्यम से शिमला सरकार के अधिकारियों का ध्यान शिमला में बढ़ती पर्यावरण की बिगड़ती स्थिति के सम्बन्ध के बारे में बताना चाहती हूँ। मैं न्यू शिमला में रहता हूँ। आशा है कि आप मेरे पत्र को अपने लोकप्रिय समाचार पत्र में प्रकाशित करेंगे और पर्यावरण की बिगड़ती स्थिति को लोगों को जागरूक करने में मदद करेंगे। हमारे शहर में पर्यावरण की बिगड़ती स्थिति बढ़ती ही जा रही है, और लोग अपने लाभ के लिए पर्यावरण के साथ गलत कर रहे है। आए दिन पेड़ो को काट रहे है और प्रदूषण फैला रहे है। पानी का दुरुपयोग कर रहे है जगह-जगह कूड़ा फेंक देते है। मेरा केंद्र सरकार से अनुरोध है कि वे इस संबंध में कठोर कार्यवाही करें।

(50) समाचार लेखन से आप क्या समझते हैं? इसकी कौन-कौन-सी विशेषताएँ हैं?

उत्तर. समाचार लेखन एक कला है इसमें घटना काल व समय की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाती है पूरी घटना का विवरण देकर घटना की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाती है ताकि समाचार पढ़ने वालों के मस्तिष्क में किसी प्रकार की कोई शंका न रहे। और प्रस्तुत समाचार पाठकों को प्रभावित कर सकें।

निम्नलिखित में से किसी एक की सप्रसंग व्याख्या कीजिए –

(51) ऊँचे तरुवर से गिरे बड़े-बड़े पियराए पत्ते कोई छः बजे सुबह जैसे गरम पानी से नहाई हो- खिली हुई हवा आई, फिरकी सी आई, चली गई।

उत्तर. बड़े-बड़े पियराए पत्ते – प्रस्तुत पंक्ति में ‘ब’ तथा ‘प’ वर्ण की दो से अधिक बार आवृत्ति के कारण अनुप्रास अलंकार है तथा ‘बड़े’ शब्द की उसी रूप में पुनः आवृत्ति के कारण पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार है। कोई छह बजे सुबह जैसे गरम पानी से नहाई हो- प्रस्तुत पंक्ति में मानवीकरण अलंकार है। अतः यहाँ उपमा अलंकार है।

Also Check

Class 12 History Subjective Model Paper 2024 Full Solution

Class 12 Geography Subjective Model Paper 2024 Full Solution

Class 10th & 12th Important Video

Class 12th Download Model Paper 2024

Checklist

Jharkhabar24

Telegram

Objective Answer

JAC Class 12th Hindi Elective Subjective Model Paper 2024 Full Solution

Model Paper

JAC Class 12th Hindi Elective Subjective Model Paper 2024 Full Solution

Conclusion 

दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम लोग झारखंड एकेडमिक काउंसिल के द्वारा जारी किया गया मॉडल प्रश्न पत्र को बहुत ही अच्छे ढंग से सॉल्व किए हैं I अगर आज का पोस्ट अच्छा लगा तो अपने दोस्तों को इस पोस्ट को जरुर शेयर करें और नीचे कमेंट करके बताएं कि और आपको क्या चाहिए I

FAQs 

JAC Board Class 12th Exam Date 2024

Class 12th Exam Date 2024 6 February to 26 February

Leave a Comment