JAC Class 12th Hindi Core Subjective Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th Hindi Core Subjective Model Paper 2024 Full Solution – दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम लोग JAC Class 12th Hindi Core का मॉडल पेपर को सॉल्व करने वाले हैं l

JAC Class 12th Hindi Core Subjective Model Paper 2024 Full Solution

 

JAC Class 12th Hindi Core Subjective Model Paper 2024 Full Solution

 

निम्नलिखित में से किन्ही छह प्रश्नों के उत्तर दें- 2×6=12

(31) शीतल वाणी में आग होने का क्या अभिप्राय है?

उत्तर. शीतल वाणी में आग के होने से यह अभिप्राय है कि ऐसी वाणी जिसमें भले ही शीतलता प्रकट होती हो लेकिन उस वाणी में जोश भरा हो।

(32) ‘कविता के बहाने’ के आधार पर बताएं कि ‘सब घर एक कर देने के माने’ क्या है?

उत्तर. सब घर एक कर देने के माने’ का अर्थ है सभी घरों को एक समान समझना |

(33) तुलसी ने अपने को ‘गुलाम है राम कौं’ क्यों कहा है?

उत्तर. तुलसी मुलतः भक्त हैं | कविता तो आराध्य के गुणगान का माध्यम है । भक्ति के नौ भेद हैं। जिनसे से एक दास्यभाव की भक्ति होती है । दास्यभाव की भक्ति में भक्त अपने को दिन, हीन, नीच, पतित मानता है और अपने आराध्य के सम्मुख अपनी हीनता का वर्णन करता है।

(34) आलोक धन्वा अथवा धर्मवीर भारती की किन्हीं दो रचनाओं के नाम लिखिए।

उत्तर. आलोक धन्वा-जनता का आदमी, दुनिया रोज़ बनती है धर्मवीर भारती-ग्यारह सपनों का देश, प्रारंभ व समापन।

(35) किस तरह का बाजार आदमी को ज्यादा आकर्षित करता है?

उत्तर. चकाचौंध और सजावट से भरपूर बाजार आदमी को ज्यादा आकर्षित करता है।

(36). द्विवेदी जी ने शिरीष को कालजयी अवधूत (संन्यासी) क्यों माना है?

उत्तर. वह जला देने वाली गर्मी तथा परेशान करने देने वाली उमस में भी अविचल खड़ा रहता है। उसी समय में अपने फूलों की सुंगध से लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। वह हमें उसी कालजयी अवधूत (संन्यासी) के समान मुसीबत से कभी न हारने के लिए प्रेरित करता है।

(37) खेतों पर आनंदा क्या काम करता था?

उत्तर. खेतों पर आनंदा सारे दिन निराई-गुड़ाई का काम करता था। वह फसलों की रक्षा भी करता था।

(38) भूषण के बारे में बताइए।

उत्तर. महाकवि भूषण रीतिकाल के तीन प्रमुख हिन्दी कवियों में से एक हैं।

निम्नलिखित में से किन्ही छह प्रश्नों के उत्तर दें- 3X6= 18

(39) ‘कैमरे में बंद अपाहिज’ करुणा के मुखौटे में छिपी क्रूरता की कविता है। विचार कीजिए ।

उत्तर. कैमरे में बंद अपाहिज करुणा के मुखोटे में छिपी क्रूरता की कविता है। वाक्य का यह भाव है कि संचालक अपाहिज की अपंगता बेच कार्यक्रम रोचक बनाना चाहता है।

(40) भाषा को सहूलियत से बरतने का क्या अभिप्राय है?

उत्तर. इसका अभिप्राय है कि हमें भाषा का प्रयोग उचित प्रकार से करना चाहिए। भाषा शब्दों का ताना-बाना है। उनके अर्थ प्रसंगगत होते हैं। अतः हमें उसका प्रयोग सही प्रकार से करना चाहिए।

(41) ‘कवितावली’ के छंदों के आधार पर बताइए कि तुलसीदास को अपने युग की आर्थिक विषमता की अच्छी समझ है?

उत्तर. कवितावली में उदृत छंदों से यह ज्ञात होता है कि तुलसीदास को अपने युग की आर्थिक विषमता की अच्छी समझ है। उन्होंने समकालीन समाज का यथार्थपरक चित्रण किया है। उन्होंने देखा कि उनके समय में बेरोजगारी की समस्या से मजदूर, किसान, नौकर, भिखारी आदि सभी परेशान थे। गरीबी के कारण लोग अपनी संतानों तक को बेच रहे थे।

(42) बाजार-दर्शन से क्या अभिप्राय है? पठित पाठ के आधार पर उत्तर लिखिए।

उत्तर. बाजार दर्शन जैनेन्द्र कुमार का एक महत्वपूर्ण निबंध है | इसमें बौद्धिक विचार को साहित्य सुलभ लालित्य के द्वारा व्यक्त किया गया है | बाजार व उपभोक्ता का संबंध सामयिक विषय है।

(43) ढोलक की आवाज का पूरे गाँव पर क्या असर होता था?

उत्तर. ढोलक की आवाज़ सुनकर लोगों को प्रेरणा तथा सहानुभूति मिलती थी। मृत्यु के भय से आक्रांत लोग, अर्धचेतन अवस्था में पड़े लोग, जिदंगी से हारे लोग ढोलक की आवाज़ से जी उठते थे।

(44) लेखक के मत से दासता की व्यापक परिभाषा क्या है?

उत्तर. लेखक के आधार पर दासता की व्यापक परिभाषा एक व्यक्ति का पेशा चुनने का अधिकार न देना है। इस तरह आमुक व्यक्ति को हम दासता में बाँधकर रख देते हैं। जब किसी व्यक्ति द्वारा अन्य व्यक्ति के पेशे, कार्य तथा कर्तव्य निर्धारित किए जाते हैं, तो ऐसी स्थिति को भी दासता कहा जाता है।

(45) सिल्वर वैडिंग’ कहानी के माध्यम से लेखक ने क्या संदेश देने का प्रयास किया है?

उत्तर. सिल्वर वेडिंग’ कहानी की मूल संवेदना दो पीढ़ियों के बीच के अंतराल को स्पष्ट करना है। यशोधर बाबू पुरानी पीढ़ी के आदर्शों और मूल्यों से जुड़े हैं जबकि उनके बेटे नई पीढ़ी के अनुसार जीने मैं विश्वास रखते हैं। लेखक ने इस कहानी में दोनों पीढ़ियों के अंतर को कुशलतापूर्वक अभिव्यक्त किया है।

(46) सिंधु सभ्यता साधन-संपन्न थी, पर उसमें भव्यता का आडंबर नहीं था। कैसे?

उत्तर. सिन्धु सभ्यता, एक साधन-सम्पन्न सभ्यता थी परन्तु उसमें राजसत्ता या धर्मसत्ता के चिह्न नहीं मिलते। वहाँ की नगर योजना, वास्तुकला, मुहरों, ठप्पों, जल-व्यवस्था, साफ-सफाई और सामाजिक व्यवस्था आदि की एकरूपता द्वारा उनमें अनुशासन देखा जा सकता है।

निम्नलिखित में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए – 5X3=15

(47) ‘झारखंड और पर्यटन’ अथवा ‘प्रदूषण की समस्या’ पर एक निबंध लिखिए।

उत्तर. झारखंड-झारखंड भारत का एक राज्य है. झारखंड जैसे कि नाम से ही स्पष्ट है यह दो शब्दों से मिलकर बना है एक झार यानी झाड़ और दूसरा खंड यानी कोई जगह या स्थान यानी स्पष्ट रूप से अगर हम इस राज्य के नाम को समझें तो इसका मतलब होता है ऐसा स्थान जहां पर पेड़-पौधे, झाड़ीया ज्यादा हो. झारखंड का ज्यादातर स्थान जंगलों से घिरा हुआ है यह एक वन प्रदेश है यह झारखंड आंदोलन के फलस्वरुप सृजित हुआ है. झारखंड राज्य पहले बिहार में ही था लेकिन सन 2000 में बिहार से अलग होकर झारखंड नाम से जाना जाने लगा.

(48) ‘तंबाकू निषेध कार्यक्रम’ के सकारात्मक प्रभावों को रेखांकित करते हुए किसी दैनिक समाचार पत्र के संपादक को पत्र लिखिए।

उत्तर. सेवा में,

श्रीमान संपादक महोदय,

दैनिक जागरण धनबाद,

विषयः सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान के बारे में

महोदय, आपके सम्मानित समाचार पत्र के कॉलम के माध्यम से, मैं आपके पाठकों के ध्यान में हमारे समाज का एक महत्वपूर्ण मुद्दा लाना चाहता हूं। यह सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान की बुराई है। चिकित्सकीय दृष्टि से तम्बाकू में निकोटीन होता है, जो हमें इसका आदी बना देता है। इससे आसानी से छुटकारा नहीं पाया जा सकता। इसके लिए दृढ़ संकल्प की आवश्यकता होती है। सरकार को तम्बाकू की खेती और विनिर्माण पर रोक लगानी चाहिए। लोग सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान कर रहे हैं। लोग आते हैं। यह न केवल धूम्रपान करने वालों के लिए हानिकारक है बल्कि यह सांस लेने वालों के लिए भी हानिकारक है। मुझे यकीन है कि मेरा पत्र उन्हें इस मुद्दे पर लिखने के लिए प्रेरित करेगा।

धन्यवाद

(49) अपने मोहल्ले की सफाई के लिए नगरपालिका अध्यक्ष को एक पत्र लिखिए।

उत्तर. सेवा में, श्रीमान नगर प्रबंधक नगर निगम (बैंक मोर धनबाद)

विषय :- मोहल्ले में जल भराव की समस्या के लिए नगर निगम अधिकारी को शिकायत पत्र

महोदय,

सविनय निवेदन सहित मैं आपको यह पत्र लिख रहा हूं कि गंदगी के बारे में जो हमारे आसपास निरंतर बढ़ती ही जा रही है। हमारे आस पास इतनी ज्यादा गंदगी हो चुकी है कि मच्छर बहुत ज्यादा हो गए हैं। जिसकी वजह से हमारे स्वास्थ्य में प्रभावित हो रही है। यदि यह न रुका तो इससे बहुत सी बीमारियां हो सकती है।

इसीलिए मैं आपसे विनम्र अनुरोध करता हूं कि नगरपालिका की ओर से इस मुद्दे पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। इसी के साथ हमारे आसपास के वातावरण को जल्दी से साफ करवाए जाए अन्यथा यहां के सभी परिवारों को बहुत सी बीमारियों का सामना करना पड़ेगा ।

धन्यवाद!

दिनांक:-3-01-2024

आपका विश्वासी:- बाबू भैया 121312214

(50) पत्रकारिता की परिभाषा एवं उसके प्रमुख प्रकारों को लिखें?

उत्तर. पत्रकारिता आधुनिक सभ्यता का एक प्रमुख व्यवसाय है, जिसमें समाचारों का एकत्रीकरण, लिखना, जानकारी एकत्रित करके पहुँचाना, सम्पादित करना और सम्यक प्रस्तुतीकरण आदि सम्मिलित हैं। आज के युग में पत्रकारिता के भी अनेक माध्यम हो गये हैं; जैसे अखबार, पत्रिकायें, रेडियो, दूरदर्शन, वेब-पत्रकारिता आदि।

निम्नलिखित में से किसी एक का काव्य-सौंदर्य लिखिए-

(51) जीर्ण बाहु, है शीर्ण शरीर तुझे बुलाता कृषक अधीर ऐ विप्लव के वीर! चूस लिया है उसका सार हाड़-मात्र ही है आधार ऐ जीवन के पारावार!

उत्तर. प्रसगंः प्रस्तुत पक्तियाँ प्रसिद्ध प्रगतिवादी कवि सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’

द्वारा रचित कविता ‘बादल राग’ से अवतरित हैं। इसमें शोषित वर्ग द्वारा क्रांति

के आह्वान का चित्रण किया गया है।
व्याख्याः कवि बताता है कि अशक्त भुजाओं और कमजोर शरीर वाला किसान अधीर होकर क्रांति का आह्वान करता है। उसके कष्टों का हरण करने वाला क्रांति का बादल ही है। हे जीवन के पारावार (बादल)! इन पूँजीपतियों ने किसान के जीवन का सारा रस ही चूस लिया है और उसे प्राणहीन बना दिया हैं। भूख से बेहाल किसान अब नर कंकाल बनकर रह गया है। वह हड़ियों का ढाँचा मात्र दिखाई देता है। तुम्हीं अपने जल-वर्षण से उसे नया जीवन दे सकते हो। वह तुम्हें पुकार रहा है।

भाव यह है कि क्रांति के आगमन से पूँजीपति तो दहल जाते हैं, पर जीर्ण-शीर्ण किसान अधीर होकर उसे बुलाते हैं। क्रांति से साधारण लोग ही लाभान्वित होते हैं।

विशेष: 1. ‘शीर्ण शरीर’ में अनुप्रास अलंकार है।

2. वर्ग-वैषम्य का प्रभावी चित्रण किया गया है।

3. बादल के माध्यम से क्रांति का आह्वान किया गया है।

Also Check

Class 12 History Subjective Model Paper 2024 Full Solution

Class 12 Geography Subjective Model Paper 2024 Full Solution

Class 10th & 12th Important Video

Class 12th Download Model Paper 2024

Checklist

Jharkhabar24

Telegram

Objective Answer

 

 

 

Model Paper

 

Conclusion

दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम लोग झारखंड एकेडमिक काउंसिल के द्वारा जारी किया गया मॉडल प्रश्न पत्र को बहुत ही अच्छे ढंग से सॉल्व किए हैं I अगर आज का पोस्ट अच्छा लगा तो अपने दोस्तों को इस पोस्ट को जरुर शेयर करें और नीचे कमेंट करके बताएं कि और आपको क्या चाहिए I

FAQs

JAC Board Class 12th Exam Date 2024 

Class 12th Exam Date 2024 6 February To 26 February

JAC Class 12th Exam Pattern 2024 

Class 12th Exam Pattern 2024 MCQ + Subjective

 

JAC Class 12th Hindi Core Subjective Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th Hindi Core Subjective Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th Hindi Core Subjective Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th Hindi Core Subjective Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th Hindi Core Subjective Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th Hindi Core Subjective Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th Hindi Core Subjective Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th Hindi Core Subjective Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th Hindi Core Subjective Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th Hindi Core Subjective Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th Hindi Core Subjective Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th Hindi Core Subjective Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th Hindi Core Subjective Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th Hindi Core Subjective Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th Hindi Core Subjective Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th Hindi Core Subjective Model Paper 2024 Full Solution

JAC Class 12th Hindi Core Subjective Model Paper 2024 Full Solution

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment